जिस के सिर ऊपर तूं सुआमी, सो दुख कैसा पावै…

भास्कर न्यूज |लुधियाना अमर शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारासाहिब में हर सप्ताह के तरह बुधवार को भी जप तप समागम काआयोजन किया। इसमें हजारों संगत ने हिस्सा लिया। माथा टेकनेके लिए संगतों ने घंटों लाइन में खड़े हुए इस समागम की शुरुआत 11 बजे हुई और शाम 4 बजे अरदास के बाद समाप्त हुआ। स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने संगती रूप में श्री जप जी साहिब, श्री चौपाई साहिब, श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया उपरांत वाहेगुरु सिमरन का जाप किया गया। संगतों ने सड़कों पर बैठ कर ही जप तप समागम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने आद गुर-ए-नमह जुगाद गुर-ए-नमह श्री गुरदेव ए नमह का शबद गायन किया। इस के सिर ऊपर तूं सुआमी, सो दुख कैसा पावै। कीर्तन कर संगतों को निहाल किया अंत में बोले सो निहाल के जयकारेंभी लगाए गए। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य प्रधान सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा ,जरनल सेक्रटरी सुखविंदर सिंह सरना, हरप्रीत सिंह राजधानी, नवप्रीत सिंह बिंद्रा ने आई हुई सभी संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि वो हर बार संगत की बैठने की तैयारी करते हैं कि संगत को कोई मुश्किल ना आए मगर हर बार उम्मीद से भी ज्यादा संगत आ जातीहै की गुरुद्वारासाहिब का दरबार हाल के साथ-साथ आसपास की जगह पर भी पैर रखने की जगह नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि संगत का शहीद बाबा दीप सिंह जी पर इतना ज्यादा विश्वास बन गया है कि दिल्ली और हरियाणा से भी संगत हर बुधवार को इस समागम में शामिल होने पहुंचरही है। अंत में संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *