बैंक ऑफ बड़ौदा लुधियाना अंचल ने मनाया पहला वार्षिक खेल दिवस

लुधियाना| बैंक ऑफ बड़ौदा के लुधियाना अंचल ने 12 फरवरी 2025 को पहला वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर हरदीप सिंह, अंचल प्रमुख, ने फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “स्वस्थ मन और शरीर से उत्पादकता और समग्र कल्याण में वृद्धि होती है। खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प विकसित करने में मदद करते हैं, जो व्यक्तिगत और पेशेवर सफलता के लिए आवश्यक हैं। इस कार्यक्रम में श्री जी.पी. वर्मा , श्री रमन कुमार और लुधियाना क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री तरणजीत सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष खेलों का आयोजन किया गया, जिससे यह दिन सभी के लिए आनंददायक बना। कार्यक्रम का समापन विजेताओं के सम्मान के साथ हुआ, जिससे प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *