मेरे बाबा जी देयू दर्शन अखियां तरसन जी… संग्राद और पूर्णिमा श्रद्धा से मनाया

भास्कर न्यूज |लुधियाना फिरोजपुर रोड नानकसर ठाठ में संग्राद और पूर्णिमा के अवसर पर कीर्तन समागम करवाया। इसमें ठाठ के मुखी बाबा जगीर सिंह ने कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने मिलकर श्री जप जी साहिब का पाठ और श्री सुखमणि साहिब का पाठ संगती रूप में किया। इस अवसर पर बाबा जगीर सिंह ने मेरे बाबा जी देयू दर्शन अखियां तरसन जी शबद गायन किया। उपरांत दर्शन देख-देख जीवा गुरु के दर्शन देख-देख जीवा सभी संगत ने मिलकर शबद गायन किया। बाबा जगीर सिंह ने बताया कि वीरवार को माघ के महीने की समाप्ति है, जितने भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ रखें है सभी का सुबह भोग डाला जाएगा और जिन पाठी सिंह ने इस माघ के महीने में सेवा निभाई है पाठों की उनको सम्मानित जाएगा। इस अवसर पर हजारों संगत ने माथा टेका और अलग-अलग प्रकार के प्रसाद का लंगर भी लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *