भास्कर न्यूज | लुधियाना बुधवार को सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सिविल हॉस्पिटल लुधियाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्पिटल को अपग्रेड करने के लिए चल रहे काम का जायजा लिया और बताया कि इस महीने के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा और इसका मार्च में उद्घाटन कर दिया जाएगा। दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे हॉस्पिटल पहुंचे और सवा एक बजे तक हॉस्पिटल में रहे। मदर चाइल्ड हॉस्पिटल की बिल्डिंग का काम अभी जारी है और इस पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने नर्सिंग के स्टूडेंट्स से भी बात की। पिछले दो साल के दौरान हुए दौरों के दौरान कई तरह की खामियां देखने को मिलीं जिन्हें सुधारा जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि हॉस्पिटल के वॉशरुम, लिफ्ट, रोड, बैड्स इत्यादि को सही किया जा रहा है और इसे मॉडल हॉस्पिटल की तरह बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नए उपकरण भी जल्द ही भेजे जाएंगे। हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर यूनिट जोकि 75 बैड का होगा उसे भी तैयार किया जा रहा है। जोकि इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। स्टाफ की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब यह प्रोसेस भी शुरु किया जाएगा। पहले भी नई भर्तियों में डॉक्टर्स आए हैं। अब अगला फेज भी शुरु किया जाएगा। डॉ. बलबीर ने हॉस्पिटल के वॉर्ड्स की जांच के अलावा मदर चाइल्ड हॉस्पिटल और एमरजेंसी का भी दौरा किया और मरीजों से जानकारी भी ली। यह हॉस्पिटल 400 बैड का हो जाएगा। यहां नए उपकरण भी लाए जाएंगे। मरीजों की सुविधा के लिए हॉस्पिटल में एडमिन विंग और पेशेंट फैसिलिटेशन सेंटर अलग होगा। डॉक्टर्स सिर्फ मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें अन्य कामों से अलग किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा सकेगी। एडमिनिस्ट्रेटिव विंग द्वारा हॉस्पिटल की मेंटेनेंस का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पेशेंट फैसिलिटेशन सेंटर में मरीज के साथ हॉस्पिटल का स्टाफ अंदर जाएगा और मरीज के साथ सिर्फ एक ही व्यक्ति को जाने की अनुमति होगी। मरीजों से भी हम फीडबैक ले रहे हैं और जो खामियां या सुधार वो बता रहे हैं हम उन पर काम कर रहे हैं।


