पाली| राजेंद्र नगर राइकों की ढाणी शिव मंदिर में महादेव विकास समिति द्वारा महाशिवरात्रि आयोजन को लेकर सभी सदस्यों को कार्य सौंपा गया। जिसमें एक शाम महादेव के नाम भजन संध्या 13 फरवरी, सांस्कृतिक प्रोग्राम 14 फरवरी, शिव कथा 15 फरवरी को होगी। अध्यक्ष काना राम देवासी के नेतृत्व में सदस्य सचिव रमेश शर्मा, कौशल किशोर शर्मा, मोहित, आनंद सैन, महावीर दास, विजेंद्र पाल सिंह, महेंद्र कुमावत, मनीष सोनी, भानु प्रताप सिंह, परमीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।


