जैसलमेर | शिव बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार को वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं हिंदू समाज के लोगों ने भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। वाहन रैली शिव बस्ती के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली के पश्चात सभी प्रतिभागियों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से समाज में शक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना एवं धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।


