पंजाब की बड़ी खबरें:लुधियाना में शाही इमाम पर ईंटें बरसाई, मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर विवाद

पंजाब के शाही इमाम समेत 3 लोगों पर हमला कर दिया गया। तीनों लोगों ने उन पर जामा मस्जिद के बाहर ईंटें बरसाई। इसमें शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं घायल हो गए। घटना के पीछे मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान ब्राउन रोड निवासी उबैद उर रहमान, उसके बेटे अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *