ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री:दिन में धूप, रात में सर्दी; मौसम में बदलाव से सर्दी जुकाम के मरीज बड़े

ग्वालियर शहर में फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जहां दिन में धूप और गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं रातें ठंडी बनी हुई हैं। रविवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। खुले इलाकों में अभी भी अधिक सर्दी महसूस की जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। दिन में धूप निकलने से लोग गर्म कपड़ों का कम इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, शाम होते ही सर्दी फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात में तापमान नीचे गिर जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग जारी रखने की सलाह दी है। बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि वे ऐसे मौसमी बदलावों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *