लोहरदगा|सॉलिटेयर एजुकेशन अकादमी महादेव आश्रम पथ में शनिवार को फूड फेस्ट स्टॉल का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 4 से कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपना कौशल, योग्यता व निपुणता का परिचय देते हुए विभिन्न व्यंजनों के स्वाद से अभिभावकों, शिक्षकों व बच्चों का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य अभिनव भारती ने कहा कि जीवन में कौशल का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि यह न केवल पेशेवर सफलता के लिए आवश्यक है बल्कि दैनिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तिगत विकास के लिए भी आवश्यक है। सही कौशल जैसे संवाद, समस्या समाधान, समय प्रबंधन व्यक्ति को आत्मनिर्भर, भावनात्मक रूप से मजबूत और उत्पादक बनाते हैं। वहीं अभिभावकों द्वारा विगत कार्यक्रम विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित बच्चों के बीच प्रशस्ति पत्र व मैडल वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य व शिक्षकगणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


