पूर्व पंचायत समिति सदस्य का निधन

कुडू|कुडू पंचायत की पूर्व पंचायत समिति सदस्य व भाजपा नेता बिनोद कुमार राम की पत्नी चम्पा देवी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को टिको मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जायेगा। भाजपा नेता की पत्नी की मौत की सुचना के बाद विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग कुड़ू रामनगर स्थित आवास पर पहुंचे व शोक संवेदना प्रकट किया। जानकारी के अनुसार कुड़ू पंचायत की पहली पंचायत समिति सदस्य रहीं चम्पा देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं । शनिवार सुबह लगभग 11 चम्पा देवी ने अंतिम सांस ली। चम्पा देवी के निधन की भाजपा नेता श्रीचंद प्रजापति, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, राजू रजक, बरूण बैठा, परमानंद प्रसाद, धीरज प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू ने शोक जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *