पंजाब के लुधियाना में मिलरगंज इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 27 वर्षीय पाड़ीसी दुकानदार ने पड़ोस में खेल रहे 7 साल के मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी मासूम को डरा-धमका कर यस बैंक के ऊपर बने कमरे में ले जाता और उसके साथ गलत काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act के तहत मामला दर्ज लिया है। नानी की दुकान पर गया था मासूम पीड़ित बच्चे की माता काजल ने बताया कि वे रोज़ाना काम पर चले जाते हैं। घर पर कोई न होने के कारण उनका 7 साल का बेटा स्कूल के बाद अपनी नानी पूनम की चाय की दुकान पर चला जाता था। नानी की दुकान विश्वकर्मा चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक वाली स्लिप रोड पर स्थित है। यहीं पास में आरोपी सुनील कुमार भी अपनी दुकान लगाता था। परिजनों के अनुसार 5 फरवरी को जब वह कम से दुकान पर बच्चे को घर ले गया तो वह काफी गुमसुम और डरा हुआ था। जब मां ने प्यार से मासूम को बताया की उसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी सुनील अक्सर बच्चों के बीच आता और मासूम को कहता तू बहुत शरारत करता है चल तुझे ऊपर कमरे में बंद करके आता हूँ। वह बच्चे को जबरन पास ही स्थित यस बैंक के ऊपर बने एक कमरे में ले जाता था। वहां ले जाकर आरोपी बच्चे के कपड़े उतारकर उसके साथ कुकर्म करता था। मासूम को डराया जाता था कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा या छत से नीचे फेंक देगा। जांच अधिकारी का बयान मामले की जांच कर रहे ASI बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की माता के बयानों पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।


