भास्कर न्यूज | राजनांदगांव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने अंतर महाविद्यालयीन शरीर सौष्ठव (बेस्ट फिजिक्स) बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 3 फरवरी को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय दुर्ग के रंगमंच कराई। इस स्पर्धा के संबंध में एक्सपर्ट जिम समिति के अध्यक्ष तामेश्वर बंजारे ने बताया कि स्पर्धा में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय के शरीर साधकों ने भाग लिया। एक्सपर्ट जिम में अभ्यासरत गोविंद निषाद ने 65 किलोग्राम वजन समूह में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 55 किलो ग्राम वजन समूह में गौरव कुमार ने भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त एवं विक्रम सिंह ने 70 किलो वजन समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की। गोविंद निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मि. यूनिवर्सिटी 2026 का खिताब अपने कब्जे में करते हुए सफलता अर्जित की। सभी खिलाड़ी शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में तृतीय वर्ष एवं पंचम वर्ष के छात्र हैं। आयोजन समिति ने ट्रॉफी व पट्टा प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


