सरायकेला में मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या:देहरादून में कर रहा था मेडिकल की पढ़ाई, पांच दिन पहले ही लौटा था गांव

सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहाकोठी गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। 27 वर्षीय मेडिकल छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. गंगाधर महतो के इकलौते पुत्र प्रकाश महतो के रूप में हुई है। घटना से पूरे गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन किसी तरह की अनहोनी की आशंका नहीं जता पा रहे हैं। अचानक हुए इस कदम से स्तब्ध हैं। देहरादून में कर रहा था मेडिकल की पढ़ाई परिजनों के अनुसार, प्रकाश महतो देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह पांच दिन पहले ही देहरादून से अपने घर कांड्रा लौटा था। घर आने के बाद वह सामान्य रूप से परिवार के साथ रह रहा था। किसी तरह की मानसिक परेशानी या तनाव की जानकारी भी सामने नहीं आई है। इसी वजह से परिजन इस घटना को लेकर और अधिक सदमे में हैं। प्रकाश घर का इकलौता बेटा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। कमरे में फंदे से लटका मिला जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात प्रकाश अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। इसके बाद आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया और तत्काल इलाज के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। हालांकि, टीएमएच में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। कांड्रा थाना पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *