कोरबा| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव को प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। वे संगठन में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उनकी पत्नी वर्षा वैष्णव पार्षद हैं। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर की गई है।


