एसआईआर: 2.37 लाख नाम गड़बड़, 42% सत्यापन बाकी

कोरबा | जिले में 2 लाख 37 हजार मतदाताओं के पास सत्यापन के लिए 14 फरवरी तक का ही समय है। बीएलओ फोन कर मतदाताओं को कह रहे हैं कि दस्तावेज जमा नहीं करने पर नाम कट जाएगा। अभी भी 42% मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा नहीं किए। जिले में मतदाताओं के नाम, उम्र, पिता का नाम, लिंग समेत अन्य जानकारियां 2003 व 2025 की मतदाता सूची से मैच नहीं हो रही है। इसके लिए आधार कार्ड, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट ली जा रही है। 2003 की मतदाता सूची की छायाप्रति भी ले रहे हैं। कई वार्डों में नोटिस भी जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *