पंजाब में दूरिस्ट बस-ट्रक में टक्कर-ड्राइवर की टांगें टूटी:जालंधर-जम्मू NH पर हादसा, 4 लोग घायल, बस की बॉडी काट 4 घंटे बाद निकाला ड्राइवर

पंजाब के जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर डबल डैकर टूरिस्ट बस और ट्रक में एक्सीडेंट हो गया। जिला होशियारपुर की तहसील दसूहा के उच्ची बस्सी में हुए हादसे में बस चालक की टांगे टूट गई हैं। सड़क सुरक्षा अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर बुरी तरह फंस चुका था। उसे बस की बॉडी को कटर से काटकर 2 घंटे बाद निकाला जा सका। ड्राइवर की पहचान जम्मू के इमराज शरीफ के तौर पर हुई है। हादसे में इसके अलावा 4 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें दसूहा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सभी लोग दिल्ली से जम्मू जाने के लिए डबल डैकर बस में सवार हुए थे। बस कंडक्टर आसिफ ने बताया कि रांग साइड से अचानक आए ट्रक के चलते ये हादसा हुआ है। बस में सभी सवारियां सेफ हैं।
कैबिन के पास बैठे लोगों को ही चोट आई है।
सड़क सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंच बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। चालक इतना ही बता पाया कि बस जम्मू के धार्मिक स्थलों पर घुमाने के लिए यात्रियों को ले जा रही थी। हादसा सुबह करीब 4 बजे नींद की झपकी आने से हुआ। सुबह के समय बस में लगभग सभी सवारियां सोई हुई थीं। हादसे में ट्रक ड्राइवर सुरक्षित है। देखें हादसे से जुड़े PHOTOS चीख-पुकार मची, बस में 46 के करीब यात्री थे
एक्सीडेंट के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सड़क सुरक्षा फोर्स ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह लगभग 4 बजे मिली। 4 लोगों गंभीर हालत में दसूहा के अस्पताल में पहुंचाया गया जबकि कम चोटिल लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी और इसें 46 के करीब यात्री थे। लकड़ी से लदे ट्रक से भिड़ गई बस
जानकारी के अनुसार, बस सामने से आ रहे लकड़ी से लदे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पुल पर चढ़ गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बस चालक की दोनों टांगें टूट गई हैं। घायलों को तुरंत दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाका सुन आर्मी कैंप के आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
उच्ची बस्सी में जहां हादसा हुआ वहीं पास में आर्मी कैंप है। धमाके की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। बस चालक को कटर की मदद से बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। जम्मू जा रहे दुर्गा दत्त ने बताया कि वह दिल्ली से जम्मू जा रहे थे। बस जब दूसरा क्रास की तो रांग साइड से आ रहे ट्रक में टकरा गई। दसूहा पुलिस ने मौके पर पहुंच दुर्घटना के कारणों की जांच की। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *