कीटनाशक छिड़काव के बाद किसान की मौत:झालावाड़ अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने जांच शुरू की

झालावाड़ के मंडावर गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक वृद्ध किसान की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान झालावाड़ अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मंडावर पुलिस ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर मामले में कार्रवाई की। मंडावर थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि कन्हैया लाल (70) शनिवार शाम को अपने खेत पर सब्जी की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें प्यास लगी और उन्होंने बिना हाथ धोए पानी पी लिया। पानी पीने के कुछ देर बाद कन्हैया लाल को चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मंडावर पुलिस को सूचना दी। रविवार को मंडावर थाने से पुलिस झालावाड़ अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से रिपोर्ट लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *