छतरपुर में लोगों से अभद्रता करने पर पीटा:मारपीट का वीडियो सामने आया; महिला, बुजुर्ग और बच्चों ने तक मारा

छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने एक शराबी युवक को राहगीरों से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। शनिवार शाम नशे में धुत युवक ने हंगामा किया और गाली-गलौच की, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक आने-जाने वाले लोगों से लगातार बदसलूकी कर रहा था। जब उसने एक परिवार के साथ अभद्रता की, तो स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में महिला-पुरुष, बुजुर्गों के साथ एक छोटी बच्ची भी युवक को पीटती नजर आ रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विवाद शांत कराया और शराबी युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर भी मामले का आकलन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *