छतरपुर जिले में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि का था और सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री था, जो रविवार को 2 डिग्री बढ़ गया। सुबह से ही आसमान साफ है धूप तेज निकल रही है। दिन का तापमान 26 से 27 डिग्री तक पहुंचा बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। सुबह का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में आज आद्रता 93% और विजिबिलिटी 1000 मीटर रही। मौसम में बदलाव का संकेत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो गया है। 14-15 फरवरी से न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी और ठंड में कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले एक-दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बनी है। दिल्ली और पंजाब से बादल आने की संभावना है, लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम में हालिया बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है।


