राजस्थान में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय वर्चुअल प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े ही विकास योजनाओं की मजबूत नींव होते हैं। जनगणना का पहला चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण और भवन गणना की जाएगी। सीएम ने कहा कि पहला चरण जितना सटीक होगा, दूसरा चरण (व्यक्ति गणना) उतना ही त्रुटिरहित होगा। इस दौरान जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्चुअल सम्मेलन में जिला कलेक्टर अवधेश मीनाअतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला,उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामणिया,सांख्यिकी अधिकारी शैल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


