28 फरवरी को श्री श्याम डुंगावाले बालाजी वार्षिकोत्सव:आयोजन की तैयारियों पर बैठक, पोस्टर का विमोचन हुआ

कोटपूतली में श्री श्याम संकीर्तन डुंगावाले बालाजी का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह आगामी 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर कस्बे के मौहल्ला बड़ाबास स्थित श्री डुंगा वाले हनुमान जी मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक के दौरान मंदिर महंत मनीष शर्मा ने द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम संयोजक संतोष मीणा ने इस संबंध में जानकारी दी। बाबा का लगेगा भव्य दरबार
मीणा ने बताया कि 28 फरवरी को प्रातः 09 बजे मंदिर प्रांगण से एक भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जो नगर भ्रमण करेगी। इसी दिन रात्रि 08 बजे से मंदिर प्रांगण में श्री श्याम बाबा एवं बालाजी महाराज का भव्य संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाकर बाबा का भव्य दरबार लगाया जाएगा। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रामकुंवार पायला, घनश्याम शर्मा, विनोद जोशी, रघुवीर मीणा, जिलेंद्र पायला, जितेन्द्र जोशी, सोनू लाडला, विष्वनाथ सोनी, सीताराम अग्रवाल, कुंदन मीणा, बलबीर पायला, अक्षय गुप्ता, मोनू स्वामी, राकेश अग्रवाल, हरदान पायला, रोहिताश भगत, लाला मीणा, नाहरसिंह पायला, महेश पायला, विनोद भट्ट, हंसराज पायला, रामनिवास जांगिड़, रामानंद सैनी, विजय सोनी, दया पायला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *