छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने का आरोप है। सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने स्पा की महिला संचालिका और मैनेजर पर देह व्यापार कराने, वेतन रोकने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती का कहना है कि उस पर ग्राहकों स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जा था। इनकार करने पर 6 महीने की सैलरी भी रोक दी गई और मानसिक रूप से परेशान किया गया। हालांकि, मामले को गंभीर से लेते हुए पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पढ़िए सिलसिले वार पूरी कहानी प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़िता नेपाल की नागरिक हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वह रोजगार की तलाश में पहले अंबिकापुर पहुंची थी। वहां उसे अच्छी कमाई और नौकरी का लालच दिया गया। इसके बाद उसे बिलासपुर बुलाकर आइवरी स्पा सेंटर में काम पर रखा गया। युवती का कहना है कि शुरुआत में उससे सामान्य काम कराया गया, लेकिन कुछ समय बाद ग्राहकों को “स्पेशल सर्विस” देने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर 6 महीने की सैलरी रोक दी युवती ने शिकायत में बताया कि जब उसने देह व्यापार करने से मना किया, तो स्पा संचालिका और मैनेजर ने उसकी सैलरी देना बंद कर दिया। उसका कहना है कि उसे पिछले 6 महीनों से कोई पैसा नहीं दिया गया, जिससे वह आर्थिक परेशानी में आ गई। ग्राहकों से 2 से 3 हजार वसूले जाते थे पुलिस जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से 2 हजार से 3 हजार रुपए तक लिए जाते थे। युवती को इसमें से 1 हजार से 1500 रुपए देने की बात कही जाती थी, लेकिन कई बार वह पैसा भी नहीं दिया जाता था। युवती का आरोप है कि संचालिका और मैनेजर ही अधिकतर रकम रख लेते थे। नौकरी का झांसा देकर कराया जाने लगा गलत काम युवती का कहना है कि उसे नौकरी का लालच देकर बिलासपुर बुलाया गया, लेकिन यहां आने के बाद उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया और पैसों का दबाव बनाया गया। शहर के दूसरे स्पा सेंटर भी जांच के घेरे में इस मामले के बाद आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली अन्य युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि और भी महिलाएं शोषण का शिकार हो सकती हैं। वहीं अब पुलिस शहर में चल रहे अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच करने की तैयारी कर रही है। शिकायत पर जांच जारी- CSP इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह ने कहा कि स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती की शिकायत गंभीर है। आरोप है कि उस पर दबाव बनाकर गलत काम कराया गया। शिकायत पर कार्रवाई की गई है और जांच जारी है। …………………… यह खबर भी पढ़ें… ASP-SPA संचालक स्टिंग VIDEO वायरल…IG ने दिए जांच के निर्देश:अफसर बोले-कमिटमेंट पूरी करो, वरना रेड मारने टीम भेजूंगा, फटकार भी लगाई, कारोबारी बोला-जी सर
बिलासपुर सिटी के तत्कालीन ASP राजेंद्र जायसवाल और एक्वा स्पा सेंटर संचालक अमन सेन विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में डील और कमीशन के आरोपों के बीच बिलासपुर IG डॉ. संजीव शुक्ला ने SSP रजनेश सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। 7 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर…


