राजस्थान के 7 जिलों में आज भी शीतलहर का अलर्ट:14 शहरों में कड़ाके की सर्दी, 5 डिग्री से नीचे तापमान; अगले तीन दिन में बढ़ेगी ठंड

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में 16 शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सीकर, झुंझुनूं में दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन में सर्दी और तेज होने की आशंका है, इस बीच फतेहपुर के अलावा अन्य शहरों का तापमान गिरकर शून्य या माइनस में जाने की आशंका है। आज भी 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। राज्य में तेज सर्दी से 22 दिसंबर तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटे में सीकर, झुंझुनूं के एरिया में शीतलहर का जबरदस्त असर रहा। झुंझुनूं में सोमवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान 28.6 डिग्री बाड़मेर और 28.2 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। जालोर में 27.7, जोधपुर में 27.3, डूंगरपुर में 26.9, चूरू 25.2, उदयपुर में 25.4, जयपुर में 25.1 और अजमेर में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ठंडा दिन कल सिरोही में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। सीकर के पास फतेहपुर में सोमवार को भी पारा माइनस में दर्ज हुआ। फतेहपुर के अलावा सीकर, चूरू के एरिया में बर्फ जमी। भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, करौली, चूरू, गंगानगर और जालोर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। इन शहरों में पांच डिग्री से नीचे आया पारा राजस्थान में सोमवार को 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इसमें जालोर, हनुमानगढ़, चूरू, करौली, फतेहपुर, बारां, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, अलवर, वनस्थली, माउंट आबू और भीलवाड़ा जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र नई दिल्ली के अनुसार राजस्थान में 22 दिसंबर तक कोल्ड-वेव का सबसे ज्यादा असर पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में रहने की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *