राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 के लिए आवेदन भरना सोमवार (16 दिसंबर) से शुरू हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए कई प्रयोग किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय कोई भी तकनीकी या अन्य कोई परेशानी होने पर पूरा फार्म दोबारा से नहीं भरना पडे़गा। इसके समाधान के लिए फार्म के 5 पार्ट किए गए हैं, ताकि जिस पार्ट में आपको प्रॉब्लम है, वो ही वापस भरा जाए। आवेदन फार्म के 5 पार्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाशचंद शर्मा ने बताया- कैंडिडेट्स को हर बार एक ही पार्ट में फार्म भरना होता था। इस दौरान ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय लाइट गुल होने,नेट कनेक्टिविटी बंद होने,डॉक्यूमेंट की कमी को पूरा करने या अन्य किसी कारण से फॉर्म अधूरा रह जाता था तो वापस शुरू से भरना होता था। इसके समाधान के लिए इस बार फार्म के 5 पार्ट कर दिए गए है ताकि जो पार्ट भर देंगे, वे सेव हो जाएगा। आवेदन फार्म के 5 पार्ट मुख्यतः जनरल इनफार्मेशन, ऐड्रेस- ईमेल आईडी- मोबाइल नंबर, डॉक्यूमेंट अपलोडिंग, फोटो अपलोडिंग और सिग्नेचर अपलोडिंग शामिल है। पहली बार शामिल होंगे बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट इस बार लास्ट डेट के 43 दिन बाद ही होगा एग्जाम …. REET से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 15 सवाल-जवाब से समझिए, REET में किन-बातों का ध्यान रखें?:आवेदन शुरू, 15 जनवरी है आखिरी तारीख; सिलेबस जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सिलेबस व जरूरी सूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…


