शुजालपुर मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में पत्थर अमलाय के पास निपानिया देव गांव के मार्ग पर एक अधजला युवक का शव मिला है। रविवार को ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव नजीरुद्दीन पिता कमरुद्दीन के खेत में सड़क किनारे लगभग 400-450 मीटर अंदर पाया गया। गला रेतकर हत्या के बाद जलाने की आशंका पुलिस को आशंका है कि युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। घटनास्थल के आसपास पत्थरों पर खून भी फैला मिला है, जिससे यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 35 से 45 सा के बीच अनुमानित है। शव पर नीली जींस की जैकेट, चेक्स पैंट और प्रिंटेड शर्ट थी। उसके हाथ में स्टील का कड़ा, काला धागा और कलावा बंधा था। पैरों में ब्राउन चेरी कलर के चेन वाले बूट और काले मोजे थे, जिन पर नीली-सफेद लाइनें थीं। जांच के लिए उज्जैन से एफएसएल टीम बुलाई गई ग्रामीण गब्बर सिंह ने अपने खेत के पास कुत्तों को शव नोचते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन से एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) दल को जांच के लिए बुलाया गया है। एसडीओपी निमिष देशमुख ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मृतक की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।


