सवाई माधोपुर शहर में श्याम निशान शोभायात्रा में झूमे लोग:पांचवीं निशान शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

सवाई माधोपुर के पुराने शहर में रविवार को माहौल श्याममय नजर आया, जब श्याम निशान शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान शोभा यात्रा में श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर झूमते हुए शोभायात्रा में नजर आए। श्याम भजनों पर झूमते नजर आए श्याम प्रेमी दरअसल, शहर के पुरानी अनाज मंडी स्थित चौथ माता मंदिर परिसर से आज श्री बारस भोग अरदास संकीर्तन परिवार के तत्वाधान में पंचम भव्य श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा समिति से जुड़े चंद्रमोहन शर्मा, रुपेश नामा ने बताया कि यह श्री श्याम निशान शोभायात्रा हर साल फागुन माह में आयोजित की जाती है। जिसको लेकर आज भी भव्य पंचम श्याम निशान शोभायात्रा निकाली गई। समिति के पवन जिंदल, सोनू गोयल ने बताया कि शोभायात्रा में बाबा श्याम का श्रृंगार और रथ आकर्षण का केंद्र रहा।शोभायात्रा की शुरुआत बाबा श्याम की महाआरती के साथ हुई। यह शोभायात्रा अनाज मंडी परिसर होते हुए, पुरानी सब्जी मंडी, गीता भवन चौराहा, हायर सेकंडरी स्कूल, पुलिस चौकी होकर मैन बाजार होते हुए वापस श्रीश्याम मंदिर रामलीला मैदान पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। श्याम निशान शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष सहित भक्तगण शामिल हुए। सभी भक्तगण बाबा श्याम के भजनों पर नाचते हुए नजर आए। शोभा यात्रा का बाजार में जगह-जगह फूलों व इत्र की वर्षा की गई। इसी के साथ ही शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *