मोटरसाइकिल चोर गिरोह पकड़ा, 12 वाहन बरामद

भास्कर न्यूज | अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गरोह का पर्दाफाश किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि शहर में बाइक चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद सीओ अंगद शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने लगातार अनुसंधान कर दो बाइक चोरों थाना गोविंदगढ़ क्षेत्र के बरवाड़ा निवासी संदीप उर्फ मौनी (21) पुत्र बलवंत व सावन सिंह पुत्र सोहनसिंह (19) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चोरी के आरोप में एक बाल अपचारी को भी निरूद्ध किया है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 12 मोटरसाइकिलें और 2 मास्टर चाबी बरामद की है। बरामद की गई मोटरसाइकिलों के बारे में पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *