भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-पंचायत-निकाय चुनाव में शिक्षा की बाध्यता रखेंगे:बोले-विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार से संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री का भाषण नहीं हो पाया

पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों में अनपढ़ प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। शिक्षा की बाध्यता रखी जाएगी। दो से अधिक संतानों की बाध्यता नहीं होगी। यह बात रविवार को पाली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कही। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार की मंशा है कि शिक्षा की बाध्यता रखी जाए।
कांग्रेस का अर्मादित व्यवहार, महिला सांसदों को आगे क्या
वर्ष 2004 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री का भाषण नहीं हो पाया। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि विपक्ष के अर्मादित व्यवहार के कारण ऐसा हुआ। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने बोलना शुरू किया। कांग्रेस ने अपनी महिला सांसदों को प्रधानमंत्री की सीट तक भेजा दिय। जिससे शोरगुल इतना हो गया कि प्रधानमंत्री बोल नहीं सके। यह कांग्रेस का अर्मादियत और असंसदीय व्यवहार था। इसके लिए उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।
राज्य सरकार अच्छा काम कर रही, बजट अच्छा रहेगा
राज्य बजट को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है। बजट भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलती थी अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि पाली से दिल्ली के लिए रात्रिकालीन ट्रेन भी जल्द शुरू होगी।
खेजड़ी बचाने के लिए सरकार भी सख्त
खेजड़ी पेड़ को बचाने के लिए हो रहे आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि खेजड़ी को बचाने के लिए प्रदेश की सरकार भी सख्त है। सरकार खेजड़ी को बचाना चाहती है। इसको लेकर जल्द कोई पुख्ता कदम उठाया जाएगा।
भारत-अमेरिका डील से से टैरिफ घटा, बढ़ेगा निर्यात
भारत-अमेरिका की डील से भारत के किसानों को नुकसान होगा अमेरिका के डेयरी, कृषि उत्पाद भारत में ज्यादा बिकेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की ओर से फैलाया जा रहा झूठ है। इस डील से भारत का अमेरिका में निर्यात बढ़ेगा। वही अमेरिका से भारत वह उत्पाद ही आयात करेगा जो देश में नहीं है। फिर किसानों को नुकसान कैसा होगा। जो चीज हमारे पास है वह अमेरिका से थोड़ी आयात कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *