तीरंदाजी चैंपियनशिप में कोटा के खिलाड़ियों ने जीते पदक

कोटा. तीरंदाजी संघ की ओर से जयपुर में 15 से 16 दिसंबर को राजस्थान स्टेट मिनी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप हुई। इसमें कोटा के 11 बच्चों ने भाग लिया। कोच बृजपाल सिंह ने बताया कि इसमें कंपाउंड वर्ग बॉयज में अंडर-10 में पार्थ कछावा ने ब्रॉन्ज पदक हासिल किया। वहीं कंपाउंड वर्ग गर्ल्स अंडर-10 में पूर्विका नागर ने सिल्वर व डिम्पल चौहान ने ब्रॉन्ज पदक जीता। इंडियन वर्ग के अंडर-10 में अनुराधा पटेल ने ब्रॉन्ज पदक व अंडर -13 में नित्य श्रीअहारी ने सिल्वर पदक, दर्शना ने ब्रॉन्ज पदक हासिल किया। अंडर-10 में निशिता ने चतुर्थ स्थान हासिल कर राजस्थान टीम में जगह बनाई है। जनवरी 2025 में होने वाली नेशनल तीरंदाजी खेल में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *