ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन:विकसित भारत-जीरामजी योजना और मनरेगा क्यूआर कोड की जानकारी दी गई

बलौदाबाजार जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और मनरेगा श्रमिकों को विकसित भारत-जीरामजी योजना और मनरेगा कार्यों से संबंधित क्यूआर कोड की विस्तृत जानकारी दी गई। रोजगार दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों को कार्यस्थलों पर विकसित भारत-जीरामजी योजना से संबंधित प्रचार सामग्री और पैम्फलेट वितरित किए गए। ग्रामीणों ने क्यूआर कोड स्कैन करके मनरेगा योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आयोजन के दौरान ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण और जल संचयन के महत्व तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने मांग के आधार पर नए कार्य शुरू करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। महात्मा गांधी नरेगा के प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप कार्य स्वीकृत और आरंभ करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के तहत जल संरक्षण, जल संवर्धन और आजीविका संवर्धन से संबंधित ‘आजीविका डबरी’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को 15 मार्च 2026 तक पूरा करने पर जोर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *