घर से 2 लाख कैश-1 तोला सोने की चोरी:वारदात के वक्त दूसरे कमरे में सो रहा था परिवार, आरोपियो की तलाश में कोरबा पुलिस

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छातापाठ में रविवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गंगाराम पटेल के घर से कैश, सोने-चांदी के जेवर और एक बाइक चुरा ली। घटना के समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। गंगाराम पटेल ने बताया कि चोरों ने होंडा की शाइन बाइक, एक वेट मशीन, लगभग 1 तोला सोना, 2 जोड़ी पायल, कुछ तोला चांदी के आभूषण और करीब 2 लाख रुपए कैश चुराए हैं। यह नकदी धान बेचने के बाद घर में रखी गई थी। सुबह जब गृहस्वामी के भाई की नींद खुली, तो उन्होंने कमरे का आलमारी खुला हुआ और घर का सामान बिखरा हुआ देखा। आंगन में खड़ी बाइक भी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों को जगाया और घटना की सूचना 112 और उरगा थाना पुलिस को दी। अज्ञात चोरों की तलाश जारी कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *