शारदापुरम रोड के पास सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण को नगर परिषद के दस्ते ने हटाया

भास्कर न्यूज । नागौर शहर के शारदापुरम रोड के पास स्थित कुछ अतिक्रमियों द्वारा सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण को सोमवार को नगर परिषद दस्ते द्वारा हटाया गया। आयुक्त रामरतन चौधरी की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से दोपहर बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। शारदापुरम रोड के पास जिप्सम फैक्ट्री के पास मौके पर जेसीबी से यहां सरकारी जमीन पर रोपी गई पट्टियों को उखाड़ा गया। मौके पर कुछ लोग पहुंचे और खुद का पट्टा होने का दावा किया, मगर जब उनसे दस्तावेज मांगे गए तो वो उपलब्ध नहीं करवा पाए। मौके पर आयुक्त ने कहा कि यहां सरकारी जमीन पर एक इंच भी अतिक्रमण नहीं रहेगा, जिसने भी यहां आसपास किया है वो तुरंत सामग्री हटा लें, अन्यथा उखाड़ कर ले जाया जाएगा। इसके बाद यहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। मौके पर विरोध की संभावना को देखते हुए महिला सफाई कार्मिक भी मौजूद रही। मुडाम रोप काट दिए प्लॉट, जेसीबी से उखाड़े: नगर परिषद की पार्क की जमीन व खसरा नंबर 6 की जमीन पर कुछ अतिक्रमियों द्वारा प्लाट काटने के मकसद से मुडाम तक रोप दिए। मौके पर पहुंचे नगर परिषद आयुक्त ने दस्तावेज की जांच की और इसके बाद जेसीबी की सहायता से मुडाम को हटाया गया। मौके पर मुडाम रोपने वाले अतिक्रमी आयुक्त के सामने दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। मौके पर आयुक्त ने एटीपी व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में जितनी भी सरकारी जमीन है और उन पर अतिक्रमण हो है, नापचौक कर उन्हें हटाया जाए। परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर सरकारी जमीन पर नगर परिषद की संपत्ति को लेकर बोर्ड भी लगाया गया है। नागौर. सरकारी जमीन से जेसीबी से हटाया अतिक्रमण।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *