मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संघ के प्रदेश कार्यालय में महामंत्री जितेंद्र सिंह ने संजय शर्मा को राजपत्रित प्रकोष्ठ स्कूल शिक्षा विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया। संजय शर्मा वर्तमान में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल संभाग में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत हैं। इसी क्रम में भोपाल जिला संयोजक जितेंद्र शाक्य ने राकेश शर्मा को विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया, जो आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अधिकारियों का कर्मचारियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजकुमार चंदेल, सुभाष शर्मा, आरके गुप्ता, केबी मेवाड़े, संजय अवस्थी, रज्जु रैकवार, जितेंद्र शाक्य, संदीप जैन, विजय रैकवार, आरके शर्मा, रवि गठखने, विजेंद्र भदोरिया, राधावल्लभ सेन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ को अप्रैल में सामान्य प्रशासन विभाग को सदस्यता अभियान की जानकारी प्रस्तुत करनी है। इसके लिए संभाग, जिला, विकासखंड स्तर की इकाइयों, प्रकोष्ठों और विभागीय समितियों के गठन की प्रक्रिया बड़े पैमाने पर चल रही है।


