बरवाड़ा में हिंदू सम्मेलन के तहत आयोजित हुई धर्मसभा:महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर निकाली शोभायात्रा, साधु संतों ने दिए प्रवचन

चौथ का बरवाड़ा कस्बे में रविवार को सर्व हिंदू समाज की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान की जयकारे लगाए। बरवाड़ा वासियों ने कलश यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया। कलश यात्रा कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई मेला मैदान में पहुंची। जहां धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें साधु संतों ने सनातन धर्म के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए धर्म के प्रति लोगों को प्रेरित किया। कलश यात्रा के बाद आयोजित हुई धर्मसभा
विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सुबह से ही भक्तों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं रेलवे स्टेशन स्थित एक मैरिज गार्डन के यहां पर इकट्ठा हुई। जहां से सिर पर कलश धारण करने के बाद डीजे एवं अन्य साधनों के माध्यम से कलश यात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान सजीव झांकियां भी सजाई गई। बीच-बीच में महिलाओं द्वारा भगवान के जयकारे लगाए गए। इस दौरान मुख्य बाजार में पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। दोपहर में मेला मैदान में धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *