बालोद में 2 परिवारों के बीच खूनी संघर्ष:एक दूसरे को लोहे के सब्बल से पीटा, खेत का मेड़ छोटा करने को लेकर हुआ विवाद

बालोद में जमीन विवाद के चलते दो परिवारों के बीच लोहे के सब्बल और बांस से मारपीट हुई है। घटना में दोनों परिवार के महिला-पुरूष समेत 5 लोग घायल हुए है, वही एक व्यक्ति का सर फटने से उसकी हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, घटना ग्राम कोहंगाटोला की है। बुधवार रात खेत के मेड़ को छोटा करने की बात को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में कोहंगाटोला के अनिल सोनकर, खेमराज सोनकर, विश्राम सिंह सोनकर, संगीता सोनकर, उमेंद्र लाल सोनकर और दुलसिया बाई जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बालोद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला सब्बल और बांस से मारपीट, ग्रामीणों ने छुड़ाया रात में विवाद इतना बढ़ चुका था, कि आस-पड़ोस के ग्रामीण भी दोनों पक्षों को छुड़ाने से डर रहे थे। विवाद के दौरान घायल महिलाओं के निवेदन करने पर ग्रामीण इकट्ठे हुए और दोनों पक्षों को छुड़ाया। इस दौरान सर में अधिक चोंट लगने से बेहोश अनिल सोनकर को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में रात भर तनाव की स्थिति रही। विवाद की असली वजह खेत का मेड़ बालोद टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष आपस मे रिश्तेदार हैं। दोनों का खेत और घर आपस में लगा हुआ है। खेत के मेड़ को लेकर दोनों पक्ष का पुराना विवाद रहा है। अब मेड के किनारे में खुदाई की बात लेकर लेकर मारपीट हो गई है। दोनों पक्ष के लोगों पर बीएनएस की धारा 118 (1), 296, 3(5), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच किया जा रहा है। पहले भी हुई थी मारपीट ग्रामीणों के मुताबिक, कोहंगाटोला के खेमराज सोनकर और विश्राम सोनकर आपसी रिश्तेदार हैं। दोनों के रिपोर्ट पर ही एक दूसरे के पक्ष से चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। दोनों परिवारों में मतभेद पुराना ग्रामीणों ने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते दोनों परिवारों में मतभेद रहा है, डेढ़ साल पहले भी भयंकर मारपीट हुई थी जिससे बैठक कर मामला सुलह कर लिया गया था, लेकिन बुधवार को फिर खेत के मेड़ को लेकर मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *