अजमेर दरगाह बजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग-VIDEO:मची अफरा-तफरी, पुलिस ने बंद किया यातायात, दमकल ने पाया काबू

अजमेर के दरगाह बाजार में बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चिंगारी से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरगाह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात बंद कराया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अजमेर दरगाह के समीप धोबी मोहल्ले में रविवार दोपहर दो बजे करीब एक कपडे़ की दुकान के बाहर अचानक अंडर ग्राउंड बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से हड़कंप मच गया। तारों में स्पार्किंग के साथ दीपावली के पटाखों जैसी तेज आवाजों के साथ एक के बाद एक कई धमाके होने लगे। अचानक हुए धमाकों से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को दूर किया। साथ ही गली का यातायात भी बंद कर दिया। दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया-अंडर ग्राउंड केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि या माल की हानि नहीं हुई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *