ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक:पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग; शिक्षक बोले- नहीं लगाएंगे ई-अटेंडेंस

अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने रविवार को सड़क पर उतरा। बड़ी संख्या में शिक्षक पुरानी पेंशन और ई-अटेंडेंस के विरोध में वाहन रैली निकाली। सीएम के नाम 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण का ज्ञापन नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडेय को सौंपा। लंबित मांगों के निराकरण को लेकर विरोध व जिला स्तरीय रैली आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेश भर में एक साथ किया गया। शिक्षक रविवार दोपहर 12 बजे गुलाब चक्कर, पुराना कलेक्टर कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर पहले सभा का आयोजन किया। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे वाहन रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए शहर में निकले। शिक्षकों की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता निर्धारण, ई-अटेंडेंस प्रणाली का विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेच्युटी समेत 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर नारेबाजी करते हुए शिक्षक रैली में शामिल हुए। इन मार्गों से निकलेगी रैली रैली गुलाब चक्कर से प्रारंभ होकर नगर निगम, कॉलेज रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, दो बत्ती, कॉन्वेंट स्कूल, फव्वारा चौक होते हुए पुन: गुलाब चक्कर पहुंची। यहां पर सीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। रैली का नेतृत्व संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील गोंड़ द्वारा किया। यह है प्रमुख मांगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *