बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में सोमवार को वृहद युवा संवाद हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब दिए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि एक सवाल मैं पूछूंगा और एक आप पूछना। महिला पॉलिटेक्निक की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट श्रद्धा ने पूछा- लड़कियां उड़ान भरना चाहती हैं, आगे बढ़ना चाहती हैं। माेदीजी ने स्कीम निकाली ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’। पर यह नारा अधूरा क्यों है? आज इंडिया में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। सीएम ने कहा- एक तो यह भी संकट है कि भाषण देना है या प्रश्न पूछना है। मैं तुम्हारी ट्रेनिंग कराउंगा। उन्होंने आगे कहा- अमेरिका में 300 साल में एक भी बेटी राष्ट्रपति नहीं बनी, जबकि हमारे यहां प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बेटियां रही हैं। राजनीति को पसंद करने के सवाल पर कम ही हाथ उठे… सीएम : जो राजनीति पसंद करता है वो अपना हाथ उठाओ।
मुश्किल आठ-दस स्टूडेंट्स ने हाथ उठाए। सीएम : जो राजनीति पसंद नहीं करता है वो अपना हाथ उठाए।
इस बार भी इतने ही स्टूडेंट्स ने हाथ खड़े किए। सीएम ने कहा- समझ नहीं आ रहा। पंसद नहीं करने वाले भी बहुत कम हाथ उठ रहे हैं और पसंद करने वाले भी बहुत कम हैं। बाकी क्या कर रहे हैं? सीएम : कौन चाहता है केवल देश को आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए। हाथ उठाइये।
जवाब में कुछ छात्रों ने हाथ उठाए। कमजोर नेत्रत्व के कारण गुलामी सही
सीएम ने कहा कि नेतृत्व की कमजोरी के कारण इस देश ने लगभग हजार-आठ सौ साल की गुलामी सही है। लोग हमारा धन लूट कर ले गए। भविष्य में देश कभी गुलाम नहीं बने हमें इसका संकल्प करना चाहिए या नहीं? कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, उच्च शिक्षा एसीएस अनुपम राजन, बीयू के कुलगुरु प्रो.एसके जैन व अन्य मौजूद रहे।


