श्रमोदय, मॉडल और एक्सीलेंस स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा:बालाघाट में 7 केंद्रों पर 1966 बच्चे हुए शामिल; 193 छात्र नहीं पहुंचे

बालाघाट में रविवार को नए शैक्षणिक सत्र में श्रमोदय, मॉडल स्कूल और एक्सीलेंस स्कूल में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा मुख्यालय के 7 केंद्रों पर हुई, जिसमें कुल 1966 परीक्षार्थी शामिल हुए। सात परीक्षा केंद्रों पहुंचे 1966 परीक्षार्थी बालाघाट मुख्यालय में उत्कृष्ट विद्यालय, रानी वीरांगना दुर्गावती स्कूल, एमएलबी स्कूल और शासकीय कन्या स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त, जिले के एक्सीलेंस स्कूल बिरसा, एक्सीलेंस स्कूल बैहर और एक्सीलेंस स्कूल परसवाड़ा भी परीक्षा केंद्र थे। परीक्षा समन्वयक प्राचार्य डॉ. मनोज जैन ने बताया कि यह परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल तथा श्रमोदय आवासीय विद्यालय जबलपुर में प्रवेश के लिए थी। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर कुल 2159 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1966 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 193 अनुपस्थित थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डॉ. जैन ने बताया कि जिले में संचालित उत्कृष्ट विद्यालय और मॉडल स्कूल के साथ ही जबलपुर में संचालित श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले से 35 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 34 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और एक अनुपस्थित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *