शाजापुर में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन:पुरानी पेंशन और ई-अटेंडेंस के विरोध में सौंपा ज्ञापन

शाजापुर में रविवार को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधीश के नाम एक विस्तृत ज्ञापन शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को सौंपा। ज्ञापन में ई-अटेंडेंस का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों के निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख रूप से अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना कर पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाश नगदीकरण का लाभ देने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, आठवां वेतनमान लागू करने, एनपीएस समाप्त कर ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) बहाल करने, दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने, रुकी हुई हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने और रिक्त पदों पर पदोन्नति करने की मांग भी शामिल थी। संघ ने अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण, कैशलेस मेडिकल सुविधा, स्वैच्छिक स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और माध्यमिक शालाओं में विज्ञान शिक्षक का पद अनिवार्य करने की भी मांग की। ई-अटेंडेंस को सभी विभागीय अधिकारियों पर समान रूप से लागू करने की बात भी रखी गई। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *