बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने रविवार को बूंदी में 12.5 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में आराध्य देवी मां चामुंडा माता मंदिर में नलकूप की स्थापना और डोगरा महादेव मंदिर में सोलर प्लेट एवं लाइट सिस्टम शामिल हैं। विधायक कोष से चामुंडा माता मंदिर में नलकूप स्थापना के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। वहीं, डोगरा महादेव में 2.35 लाख रुपए की लागत से सोलर प्लेट और लाइट सिस्टम स्थापित किया गया है। इस अवसर पर बूंदी राज दरबार के वंशवर्धन सिंह, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक शर्मा ने राजा वंशवर्धन सिंह के साथ मां चामुंडा माता की पूजा-अर्चना भी की। मंदिर परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में बूंदी राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक होगा। उन्होंने बूंदी को हरियाली और पहाड़ों से आच्छादित एक रमणीय स्थल बताया, जहां ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं रखरखाव अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने बताया कि चामुंडा माता मंदिर में नलकूप की स्थापना से दर्शनार्थियों, पर्यटकों, वन्यजीवों और स्थानीय निवासियों को पानी उपलब्ध होगा। इसी प्रकार, डोगरा महादेव मंदिर में सोलर एवं लाइट सिस्टम से कई वर्षों से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। शर्मा ने आम जनता से इन विकास कार्यों के रखरखाव में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि ये दोनों धार्मिक स्थल बूंदी के ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र होने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण हैं। ये विकास कार्य वन विभाग के सहयोग से संपन्न हुए हैं, और भविष्य में भी आम जनता की मांग पर विकास कार्य जारी रहेंगे। राज दरबार ने विधायक शर्मा का आभार व्यक्त किया लोकार्पण समारोह के दौरान बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा का बूंदी राज दरबार वंशवर्धन सिंह ने इन दोनों विकास कार्यों को पूर्ण करवाए जाने पर आभार व्यक्त किया। राज दरबार ने कहा कि दोनों स्थानों पर इन कार्यो की विशेष मांग थी आमजन और पर्यटकों के लिए कार्यों का विशेष लाभ मिलेगा। रामगढ़ अभ्यारण में विचरण करने वाले वन्य जीव एवं पशु पक्षियों को भी जल उपलब्ध होगा! लोकार्पण समारोह में शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, वार्ड पार्षद टीकम जैन, सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक, लोकेश सुखवाल, संजय शर्मा नितेश शर्मा, दीपक शर्मा, पुजारी अभिषेक शर्मा, बंटी, संत प्रमुख सीताराम दास जी, भगवान नामा, आशुतोष शर्मा किरण अग्रवाल, गिरिराज शर्मा कमल खटाना, गुरमुख सिंह यशवंत दाधीच सहित बड़ी संख्या में मंदिर परिवार एवं श्रद्धालु गण मौजूद रहे।


