सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में अस्पताल शुरू:मंत्री सारंग ने किया लोकार्पण; पंडित प्रदीप मिश्रा ने पिता की याद में बनवाया

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को विठ्लेश सेवा समिति द्वारा निर्मित नवीन अस्पताल का लोकार्पण किया। यह अस्पताल पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने पिता पंडित स्वर्गीय रामेश्वर दयाल मिश्रा की स्मृति में शुरू किया है। इस दौरान मंत्री ने आगामी रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की। इस अस्पताल का उद्देश्य धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं और आस-पास के ग्रामीणों को तत्काल स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। मंदिर परिसर में पहले से निशुल्क एंबुलेंस सेवा और प्राथमिक उपचार केंद्र मौजूद था, अब यह सर्व सुविधायुक्त प्राथमिक चिकित्सालय भी उपलब्ध करा दिया गया है। आधुनिक प्राथमिक चिकित्सालय में आईसीयू (ICU) सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं धाम पर आने वाले लोगों के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीणों को भी मिल सकेंगी। भविष्य में बड़ा रूप लेगा अस्पताल पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि भविष्य में इस चिकित्सालय को और बड़े रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। लोकार्पण के अवसर पर मंत्री सारंग के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु भी उपस्थित थे। रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा मंत्री सारंग ने कुबेरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रूद्राक्ष महोत्सव एवं शिवमहापुराण कथा की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कथा में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां समयसीमा में पूरी की जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था, असुविधा या सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करें मंत्री ने समिति को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। बैठक में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी अभिनंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *