सांसद फिरोजिया बोले- केंद्रीय बजट 25 साल का रोडमैप:शाजापुर में कहा- इसमें महिला-युवा-गरीब के हितों का ध्यान रखा गया

शाजापुर के जिला बीजेपी ऑफिस में रविवार दोपहर 3 बजे केंद्रीय बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने मीडिया से बातचीत की और बजट की खूबियां गिनाईं। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आया यह बजट अगले 25 साल की तैयारी है। उन्होंने इसे हर वर्ग का बजट बताया और कहा कि इसमें महिलाओं, युवाओं, गरीबों और मिडिल क्लास—सबका ख्याल रखा गया है। युवाओं और सेहत पर जोर सांसद ने जानकारी दी कि सरकार ने इस बार पढ़ाई (शिक्षा) और इलाज (स्वास्थ्य) पर खास फोकस किया है। उन्होंने बताया कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और नौकरी के नए मौके देना सरकार का लक्ष्य है ताकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना सच हो सके। जब पत्रकारों ने यूजीसी कानून से जुड़ा सवाल पूछा, तो सांसद ने उस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं। कांग्रेस पर निशाना बजट की आलोचना करने पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की हालत ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी हो गई है क्योंकि उनके पास बजट के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *