टोंक में छान पंचायत मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एकता और समरसता के संकल्प के साथ सर्व हिंदू समाज के सम्मेलन का आयोजन हुआ। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी आशाराम जाट ने बताया कि छान के एक मैरिज गार्डन में आयोजित सम्मेलन का आगाज कलश यात्रा से हुआ। 251 महिलाओं ने परिक्रमा कर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। बाद में चबूतरा स्थित महादेव जी पर कलश विसर्जित कर दिए गए। सम्मेलन को देवाचार्य मुनेश्वर जी महाराज धुंधलेश्वर महादेव धुंआ कला, सूर्यप्रकाश आचार्य और भरत त्रिखंड कार्यवाह ने सम्बोधित करते हुए एकता और समरसता का संदेश दिया। सम्मेलन में सकल हिंदू समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। प्रवचन के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, सुवालाल जाट, राजवीर चौधरी, नंदलाल चौधरी, विनय सिंह ताखर, हनुमान प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, हंसराज बालाबक्ष, अभिषेक, मुकेश टाडा, यशोवर्धन वैष्णव, सत्यनारायण शर्मा, महावीर शर्मा, ओमप्रकाश बैरवा, मुकेश बैरवा, रोड़ूलाल बैरवा, रोहित शर्मा, प्रकाश बैरवा, कन्हैयालाल शर्मा, भैरूलाल साहू, रामदयाल, हरि पांचाल, भंवर लाल आदि मौजूद रहे।


