पैदल मार्च निकाल घेराव करने गए कांग्रेसी

पैदल मार्च निकाल कर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। उन्हें रास्ते में पुलिस ने रोकने की कोशिश की। रूट डायवर्ट करने के प्रयास भी किए गए, जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच में बहस भी हुई। इसके पहले कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सोमवार सुबह आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में एकत्रित हुए, जिन्होंने पैदल मार्च निकाला। इसके बाद करीब 200 वाहनों का काफिला भोपाल के लिए रवाना हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व विधायक महेश परमार के नेतृत्व में भोपाल में आंदोलन में नेता प्रतिपक्ष रवि राय, अजीत सिंह ठाकुर, सुरेंद्र मरमट, वीनू कुशवाह, भुरू गौड़, अशोक भाटी आदि कांग्रेस नेता शामिल हुए और प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी को लेकर आंदोलन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से एससी, एसटी वर्ग के साथ में अत्याचार, बढ़ती कमिशनखोरी, लूट-खसोट व ट्रांसफर की सरकार, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी आदि मुद्दे उठाए गए। भाटी व राय ने बताया कि उज्जैन से निकले कांग्रेस के काफिले को पुलिस ने सीहोर मार्ग पर रोक लिया। उन्हें दूसरे रास्ते पर डायवर्ट करने की कोशिश की गई ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव आंदोलन में शामिल नहीं हो सके। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों व कांग्रेस नेताओं की आपस में बहस भी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *