भूतों की टोली और राधा-कृष्ण नृत्य ने मोहा मन:पानतलाई में निकली भव्य पालकी यात्रा; हरदा में गजानन महाराज का 148वां प्रकट उत्सव

हरदा जिले के ग्राम पानतलाई में रविवार को श्री गजानन महाराज का 148वां प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्री गजानन महाराज कुटी परिसर में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। सुबह 6 बजे अभिषेक और हवन के बाद 8 बजे भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे महाआरती और भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिवाजी-लक्ष्मीबाई और भूतों की टोली पालकी यात्रा में कई आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इनमें श्री गजानन महाराज की पालकी और धर्म ध्वजा के साथ काली जी का रौद्र रूप आकर्षण का केंद्र रहा। रानी लक्ष्मीबाई और शिवाजी महाराज की घुड़सवारी, उज्जैन की भूतों की टोली तथा मथुरा के राधा-कृष्ण नृत्य की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डीजे, ढोल और पेपर कन्फेटी के साथ शोभायात्रा को भव्य रूप दिया गया। ‘हर साल होता है आयोजन’ मोहनलाल रामनारायण गौर ने बताया कि यह आयोजन बाबा के प्रकट उत्सव पर प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें आसपास के सभी ग्रामीण शामिल होते हैं और बाबा की पूजन-अर्चना कर प्रसादी ग्रहण करते हैं। बसंत गौर ने भी झांकियों के विवरण की पुष्टि की। पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया और गजानन महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *