अजमेर के कबाड़ गोदाम में गैस सिलेंडर ब्लास्ट-VIDEO:काम कर रहा एक व्यक्ति झुलसा, गैस कटर से वाहन काटते समय हुआ हादसा

अजमेर के नेहरू नगर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गैस कटर से वाहन काटते समय रविवार शाम को छह बजे करीब गैस टंकी में ब्लास्ट हो गया। इससे काम कर रहा एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धमाके की आवाज से अन्य लोग बाहर की तरफ दौडे़। मौके पर क्षेत्रवासी भी एकत्र हो गए। क्षेत्रीय पार्षद सुनील धानका ने बताया-पहले भी ऐसे हादसे हो चुके है और आवासीय कॉलोनी में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। गोदाम में घरेलु गैस सिलेंडर का भी दुरुपयोग हो रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *