कपास खरीद में तोलकांटे की हेराफेरी पकड़ी गई:ग्रामीणों ने व्यापारी बाप-बेटे को पीटा, आलीराजपुर में VIDEO आया सामने

आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के डाबड़ी गांव में रविवार को कपास की खरीदारी के दौरान धोखाधड़ी पकड़ी गई। एक व्यापारी पर आरोप है कि उसने तोल कांटे में रिमोट का इस्तेमाल कर वजन कम दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है। सिंघाना (धार) का रहने वाला व्यापारी सिद्दीक और उसका बेटा फैजान गांव में कपास खरीदने आए थे। जब किसानों को वजन में गड़बड़ी का शक हुआ, तो उन्होंने दूसरे कांटे पर कपास तुलवाया। दूसरे कांटे पर वजन ज्यादा निकला, जिससे साफ हो गया कि व्यापारी के कांटे में हेराफेरी की गई थी। ग्रामीणों का गुस्सा और पिटाई धोखाधड़ी सामने आने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने व्यापारी और उसके बेटे की पिटाई कर दी। वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी इलाकों में व्यापारी अक्सर वजन में हेराफेरी कर किसानों को नुकसान पहुंचाते हैं। पुलिस और प्रशासन की स्थिति ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजारों में तोल कांटों की नियमित जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इधर, जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले का कहना है कि इस मामले में फिलहाल पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *