उज्जैन पुलिस ने दो नाबालिगों को बचाया:राजस्थान से अपहरण करने वाले दो आरोपी कार सहित गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने राजस्थान से अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित छुड़ा लिया है। मामले में अपहरण में इस्तेमाल की गई ईको कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा की गई। 6 फरवरी 2026 को ग्राम अजडावदा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी और भतीजी को दो अज्ञात युवक ईको कार (MP-13 ZY-5096) में बहला-फुसलाकर ले गए। परिजनों ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, एसडीओपी खाचरौद आकांक्षा बेछोटे और थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह चौधरी ने तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, वाहन ट्रैकिंग और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। लगातार दबिश के बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के सांवलियाजी क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़नगर निवासी हर्षराज पिता अमृतलाल और भेरुपचलाना ग्राम निवासी दीपक पिता नंदराम के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *