लखीमपुर में ऑटो पलटने से 3 की मौत, चार घायल:घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, जिला अस्पताल में घायलों का जारी उपचार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में बीती रात 1.30 घने कोहरे की वजह से हुए सड़क हादसे में तीन की मौत हो गयी है, वही चार घायल है। यह हादसा सीएनजी ऑटो के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिरने से हुआ है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पारिवारिक समारोह से लौट रही थी फैमिली हादसा लखीमपुर-बहराइच लिंक हाईवे पीबी मार्ग पर धौरहरा से रसूलपुर जाने वाले रास्ते पर माझावा गांव के पास बॉयलर क्रशर के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग उच्च गांव के निवासी थे और धौरहरा कस्बे में आयोजित एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरा ऑटो पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब एक बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। संकरी पुलिया पर तीव्र मोड़ आने से चालक इजरायल वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ऑटो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में 12 वर्षीय तालिबान, 5 वर्षीय खुशबू और 2 वर्षीय अजरा की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चालक इजरायल ने रविवार दोपहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई। घायलों की हालत नाजुक घटना में घायल किस्मत, साकिया जज़्जिया, निदा और अकिल का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धौरहरा कोतवाली प्रभारी रविंद्र सोनकर ने चालक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *